Sunday, January 31, 2021

"हनुमान जी की प्रतिज्ञा


´´र´´ कार का अनुसंधान करके तो देख। पूर्वकृत कर्मों का नाश न कर दूं तो कहना।।
राम नाम को अपने ध्यान में बसाकर तो देख। तुझे मूल्यावान न बना दूं तो कहना।।
´´ अ´´ कार का अनुसंधान करके तो देख। अन्त:करण का अन्धकार न मिटा दूं तो कहना।।
राम नाम का मनन करके तो देख। ज्ञान के मोती तूझ में न भर दूं तो कहना।।
´´म´´ कार का अनुुसंधान करके तो देख। अमृतानन्द की वर्षा न कर दूं तो कहना।।
राम नाम को सहारा बना कर देख। तुम्हें सबकी गुलामी से न छुड़ां दूं तो कहना।।
´´र´´ ´अ´ ´म´ को मिलाकर ´राम´ लिख। जीवन मरण से मुक्त न करा दूं तो कहना।।
रामनामानुराग में आँसू बहा कर तो देख। तेरे जीवन में आनन्द की नदियां न बहा दूं तो कहना।।
राम नाम लिखना तो सिखो। कहां से कहां न पंहुचा दूं तो कहना।।
राम नाम का प्रचारक बन के तो देख। तुझे किमती न बना दूं तो कहना।।
जप मार्ग पर पैर रख कर तो देख। तेरे लिये सब मार्ग न खोल दूं तो कहना।।
भक्तिमयी राहों पर चलकर तो देख। तुझे शान्ति दूत न बना दूं तो कहना।।
राम नाम के लिये खर्च करके तो देख। कुबेर के भण्डार न खोल दूं तो कहना।।
राम नाम पर खुद को न्यौछावर करके तो देख। पूरा संसार न्यौछावर न कर दूं तो कहना।।
राम नाम सुन के सुना के तो देख। कृपा और कृपा न बरसा दूं तो कहना।।
´´राम´´ नाम का लिखित जप करके तो देख। माया से मुक्त न करा दूं तो कहना।।
राम नाम की तरफ हाथ बढ़ाकर तो देख। दौड़ कर गले न लगा लू तो कहना।।
राम नाम का तू बन के तो देख। हर एक को तेरा न बना दूं तो कहना।।

मानव जीवन का यथार्थ सत्य

मैंने हर रोज जमाने को रंग बदलते देखा है।
उम्र के साथ जिंदगी को ढंग बदलते देखा है ।
वो जो चलते थे तो शेर के चलने का होता था गुमान, उनको भी पाँव उठाने के लिए सहारे को तरसते देखा है ।
जिनकी नजरों की चमक देख सहम जाते थे लोग , उन्ही नजरों को बरसात की तरह रोते देखा है ।
जिनके हाथों के जरा से इशारे से टूट जाते थे पत्थर , उन्ही हाथों को पत्तों की तरह थर थर काँपते देखा है ।
जिनकी आवाज़ से कभी बिजली के कड़कने का होता था भरम,उनके होठों पर भी जबरन चुप्पी का ताला लगा देखा है ।
ये जवानी ये ताकत ये दौलत सब कुदरत की इनायत है, इनके रहते हुए भी इंसान को बेजान हुआ देखा है ।
अपने आज पर क़भी ना इतराना दोस्तों वक्त की धारा में अच्छे अच्छों को मजबूर हुआ देखा है।
कर सकते हो , तो किसी को खुश करो दुःख देते तो हजारों को देखा है।

Tuesday, January 5, 2021

ब्रह्म

ब्रह्म हिन्दू दर्शन में इस सारे विश्व का परम सत्य है और जगत का सार है ... वो ब्रह्माण्ड की आत्मा है .. वो ब्रह्माण्ड का कारण है, जिससे ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति होती है , जिसमें ब्रह्माण्ड आधारित होता है और अन्त मे जिसमें विलीन हो जाता है ..वो अद्वितीय है ..वो स्वयं ही परमज्ञान है, और प्रकाश-स्त्रोत है ... वो निराकार, अनन्त, नित्य और शाश्वत है ... ब्रह्म सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी है...
 परब्रह्म :- परब्रह्म या परम-ब्रह्म ब्रह्म का वो रूप है, जो निर्गुण और असीम है ... "नेति-नेति" करके इसके गुणों का खण्डन किया गया है, पर ये असल मे अनन्त सत्य, अनन्त चित और अनन्त आनन्द है .. अद्वैत वेदान्त में उसे ही परमात्मा कहा गया है, ब्रह् ही सत्य है,बाकि सब मिथ्या है... 'ब्रह्म सत्यम जगन मिथ्या,जिवो ब्रम्हैव ना परः ,वह ब्रह्म ही जगत का नियन्ता है... 
 अपरब्रह्म:-  अपरब्रह्म ब्रह्म का वो रूप है, जिसमें अनन्त शुभ गुण हैं ... वो पूजा का विषय है, इसलिये उसे ही ईश्वर माना जाता है .. अद्वैत वेदान्त के मुताबिक ब्रह्म को जब इंसान मन और बुद्धि से जानने की कोशिश करता है, तो ब्रह्म माया की वजह से ईश्वर हो जाता है .....ब्रह्माण्ड का जो भी स्वरूप है वही ब्रह्म का रूप या है ..वह अनादि है, अनन्त है जिस तरह प्राण का शरीर में निवास है वैसे ही ब्रह्म का शरीर यानि ब्रह्माण्ड में निवास है ... वह कण-कण में व्याप्त है, अक्षर है, अविनाशी है, अगम है, अगोचर है, शाश्वत है , सत्य है ...ब्रह्म के प्रकट होने के चार स्तर हैं - ब्रह्म , ईश्वर, हिरण्यगर्भ एवं विराट ... भौतिक संसार विराट है, बुद्धि का संसार हिरण्यगर्भ है, मन का संसार ईश्वर है तथा सर्वव्यापी चेतना का संसार ब्रह्म है ... ‘सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म’:- ब्रह्म सत्य और अनन्त ज्ञान-स्वरूप है ... इस विश्वातीत रूप में वह उपाधियों से रहित होकर निर्गुण ब्रह्म या परब्रह्म परमात्मा कहलाता है ... जब हम जगत् को सत्य मानकर ब्रह्म को सृष्टिकर्ता, पालक, संहारक, सर्वज्ञ आदि उपाधियों से संबोधित करते हैं तो वह सगुण ब्रह्म या ईश्वर कहलाता है .. इसी विश्वगत रूप में वह उपास्य है ... ब्रह्म के व्यक्त स्वरूप (माया या सृष्टि) में बीजावस्था को हिरण्यगर्भ अर्थात सूत्रात्मा कहते हैं .. आधार ब्रह्म के इस रूप का अर्थ है सकल सूक्ष्म विषयों की समष्टि ... जब माया स्थूल रूप में अर्थात् दृश्यमान विषयों में अभिव्यक्त होती है तब आधार ब्रह्म वैश्वानर या विराट कहलाता है ...
...परब्रह्म परमात्मा को प्राप्त होने के लिए सत्य का अनुशरण और जीव मात्र के प्रति प्रेम की ज्योति प्राणों में जल जाना आत्मा किसी काल में न तो जन्मता और न मरता है; क्योंकि यह वस्त्र ही तो बदलता है। न यह आत्मा होकर अन्य कुछ होनेवाला है; क्योंकि यह अजन्मा है, नित्य है, शाश्वत और पुरातन है। शरीर के नाश होने पर भी इसका नाश नहीं होता। आत्मा सत्य है, आत्मा ही पुरातन है, आत्मा शाश्वत और सनातन है। आप कौन हैं? सनातन धर्म के अनुयायी। सनातन कौन है? आत्मा। आप आत्मा के अनुयायी हैं। आत्मा, परमात्मा और ब्रह्म एक दूसरे के पर्याय हैं। आप कौन हैं? शाश्वत धर्म के उपासक। शाश्वत कौन है? आत्मा। अर्थात् हम - आप आत्मा के उपासक हैं। यदि आप आत्मिक पथ को नहीं जानते तो आपके पास शाश्वत - सनातन नाम की कोई वस्तु नहीं है। उसके लिये आप आहेँ भरते हैं तो प्रत्याशी अवश्य हैं; किन्तु सनातनधर्मी नहीं हैं। सनातन धर्म के नाम पर किसी कुरीति के शिकार हैं।

देश - विदेश में, मानवमात्र में आत्मा एक ही जैसा है। इसलिये विश्व में कहीं भी कोई आत्मा की स्थिति दिलानेवाली क्रिया जानता है और उस पर चलने के लिये प्रयत्नशील है तो वह सनातनधर्मी है, चाहे वह अपने को ईसाई, मुसलमान, यहूदी या कुछ भी क्यों न कह ले।

पार्थिव शरीर को रथ बनाकर ब्रह्मरूपी लक्ष्य पर अचूक निशाना लगानेवाला पृथापुत्र अर्जुन ! जो पुरुष इस आत्मा को नाशरहित, नित्य, अजन्मा और अव्यक्त जानता है, वह पुरुष कैसे किसी को मरवाता है और कैसे किसी को मारता है? अविनाशी का विनाश असंभव है। अजन्मा जन्म नहीं लेता। अतः शरीर के लिये शोक नहीं करना चाहिये। इसी को उदाहरण से स्पष्ट करते हैं -

जैसे मनुष्य ' जीर्णानि वासांसि' - जीर्ण - शीर्ण पुराने वस्त्रों को त्यागकर नये वस्त्रों को ग्रहण करता है, ठीक वैसे ही यह जीवात्मा पुराने शरीरोँ को त्यागकर दूसरे नये शरीरोँ को धारण करता है। जीर्ण होने पर ही नया शरीर धारण करना है, तो शिशु क्यों मर जाते हैं? यह वस्त्र तो और विकसित होना चाहिये। वस्तुतः यह शरीर संस्कारों पर आधारित है। जब संस्कार जीर्ण होते हैं तो शरीर छूट जाता है। यदि संस्कार दो दिन का है तो दूसरे दिन जीर्ण हो गया। इसके बाद मनुष्य एक श्वास भी अधिक नहीं जीता। संस्कार ही शरीर है। आत्मा संस्कारों के अनुसार नया शरीर धारण कर लेता है- 'अथ खलु क्रतुमयः पुरुषो यथा क्रतुरस्मिँल्लोके पुरुषो भवति तथेतः प्रेत्य भवति।' (छान्दोग्योपनिषद्, ३/१४) अर्थात् यह पुरुष निश्चय ही संकल्पमय है। इस लोक में पुरुष जैसा निश्चयवाला होता है, वैसा ही यहाँ से मरकर जाने पर होता है। अपने संकल्प से बनाये हुए शरीरोँ में पुरुष उत्पन्न होता है। इस प्रकार मृत्यु शरीर का परिवर्तन मात्र है। आत्मा नहीं मरता। पुनः इसकी अजरता - अमरता पर बल देते हैं -

अर्जुन ! इस आत्मा को शस्त्रादि नहीं काटते, अग्नि इसे जला नहीं सकती, जल इसे गीला नहीं कर सकता और न वायु इसे सुखा ही सकता है।

यह आत्मा अच्छेद्य है- इसे छेदा नहीं जा सकता, यह अदाह्य है- इसे जलाया नहीं जा सकता, यह अक्लेद्य इसे गीला नहीं किया जा सकता, आकाश इसे अपने में समाहित नहीं कर सकता। यह आत्मा निःसंदेह अशोष्य, सर्वव्यापक, अचल, स्थिर रहनेवाला और सनातन है।

अविनाशी, अप्रमेय, नित्यस्वरूप आत्मा के ये सभी शरीर नाशवान् कहे गये हैं, इसलिये भरतवंशी अर्जुन ! आत्मा ही अमृत है। आत्मा ही अविनाशी है, जिसका तीनों काल में नाश नहीं होता। आत्मा ही सत् है। शरीर नाशवान् है यही असत् है, जिसका तीनों काल में अस्तित्व नहीं है।

 है ....
.... ॐ परब्रह्म परमात्मने नमः,उत्पत्ति ,स्थिति ,प्रलाय्कारय, ब्रह्महरिहराय, त्रिगुन्त्माने सर्वकौतुकानी दर्शन-दर्शय दत्तात्रेयाय नमः .....

तत्त्व ज्ञान

 ..प्रायः प्रत्येक साधक के भीतर यह जिज्ञासा रहती है कि तत्त्वज्ञान क्या है ? तत्त्वज्ञान सुगमता से कैसे हो सकता है ? आदि। इस जिज्ञासाकी पूर्ति करने के लिये प्रस्तुत लेख  जिज्ञासुओं  के लिये बड़े उपयोगी  है.. इसके अंतर्गत जो बातें आती  हैं, वे केवल सीखने-सिखाने की, सुनने-सुनाने की या पढने पढ़ाने के लिए  नहीं हैं, बल्कि  अनुभव करने की हैं.. दूर से देखने में तो कठिन दीखता है, पर प्रवेश करने पर बड़ा ही सुगम और रसीला है..परमात्मतत्त्व की खोज में लगे हुए जिज्ञासुओं से प्रार्थना है, कि वे तत्त्व ज्ञान का अध्ययन-मनन करें और तत्त्व का अनुभव करें.. सबसे पहले हमें यह जानना होगा की तत्त्व हैं क्या ..तभी हमें उनका यथार्थ ज्ञान हो सकेगा ..
  वेदों का ऐसा मानना  है कि सृष्टि का निर्माण 24 तत्वों से मिलकर हुआ है इनमें पांच ज्ञानेद्रियां (आंख,नाक, कान,जीभ,त्वचा)  पांच कर्मेन्द्रियां  (गुदा,लिंग,हाथ,पैर,वचन)  तीन अंहकार (सत, रज, तम)  पांच तन्मात्राएं   (शब्द,रूप,स्पर्श,रस,गन्ध) पांच तत्व (धरती, आकाश,वायु, जल,तेज)  और एक  मन  शमिल है... इन्हीं चौबीस तत्वों से मिलकर ही पूरी सृष्टि और मनुष्य का निर्माण हुआ है....                                                            

भगवान् श्रीकृष्ण के अनुसार हमारा स्वरूप चिन्मय सत्तामात्र है और उसमें अहम् नहीं है—यह बात यदि समझ में आ जाय तो इसी क्षण जीवनमुक्ति है ...इसमें समय लगने की बात नहीं है...समय तो उसमें लगता है, जो अभी नहीं और जिसका निर्माण करना है... जो अभी है, उसका निर्माण नहीं करना है, प्रत्युत उसकी तरफ दृष्टि डालनी है, उसको स्वीकार करना है जैसे—संकर सहज सरूपु सम्हारा। लागि समाधि अखंड अपारा....दो अक्षर हैं—‘मैं हूँ’...इसमें ‘मैं’ प्रकृति का अंश है, और ‘हूँ’ परमात्मा का अंश है, ‘मैं’ जड़ है और ‘हूँ’ चेतन है.. ‘मैं’ आधेय है और ‘हूँ’ आधार है.. ‘मैं’ प्रकाश्य है और ‘हूँ’ प्रकाशक है.. ‘मैं’ परिवर्तनशील है और ‘हूँ’ अपरिवर्तनशील है... ‘मैं’ अनित्य है और ‘हूँ’ नित्य है... ‘मैं’ विकारी है और ‘हूँ’ निर्विकार है.. ‘मैं’ और ‘हूँ’ को मिला लिया..यही चिज्जडग्रन्थि  (जड़-चेतन की ग्रन्थि)  है, यही बन्धन है, यही अज्ञान है.. ‘मैं’ और ‘हूँ’ को अलग-अलग अनुभव करना ही मुक्ति है तत्त्वबोध है... यहाँ इस वाक्य पर ध्यान केन्द्रित करना  आवश्यक है , कि ‘मैं’ को साथ मिलाने से ही ‘हूँ’ कहा जाता है... अगर ‘मैं’ को साथ न मिलायें तो ‘हूँ’ नहीं रहेगा, बल्कि  ‘है’ रहेगा.. वह ‘है’ ही अपना स्वरूप है...निर्ममो निरहंकारः स शान्तिमधिगच्छति।।....एक ही व्यक्ति अपने बापके सामने कहता है कि ‘मैं बेटा हूँ’, बेटे के सामने कहता है कि ‘मैं बाप हूँ’, दादा के सामने कहता है कि ‘मैं पोता हूँ’, पोता के सामने कहता है कि ‘मैं दादा हूँ’, बहन के सामने कहता है कि ‘मैं भाई हूँ’, पत्नी से के सामने कहता है कि ‘मैं पति हूं’, आदि.. तात्पर्य है कि बेटा, बाप, पोता, दादा, भाई, पति,  आदि तो अलग-अलग हैं, पर ‘हूँ’ सबमें एक है.. ‘मैं’ तो बदला है, पर ‘हूँ’ नहीं बदला...वह ‘मैं’ बाप के सामने बेटा हो जाता, बेटे के सामने बाप हो जाता है , अर्थात् वह जिसके सामने जाता है, वैसा ही हो जाता है... अगर उससे पूछें कि ‘तू कौन है’ तो उसको खुद का पता नहीं है .. यदि ‘मैं’ की खोज करें तो ‘मैं’ मिलेगा ही नहीं, प्रत्युत सत्ता मिलेगी...कारण कि वास्तव में सत्ता ‘है’ की ही है, ‘मैं’ की सत्ता है ही नहीं... बेटे की अपेक्षा बाप है, बापकी अपेक्षा बेटा है—इस प्रकार बेटा, बाप, पोता, दादा आदि नाम अपेक्षासे (सापेक्ष) हैं; अतः ये स्वयं के नाम नहीं हैं... स्वयं का नाम तो निरपेक्ष ‘है’ है.. वह ‘है’ ‘मैं’ को जाननेवाला है... ‘मैं’ जाननेवाला नहीं है ..और जो जाननेवाला है, वह ‘मैं’ नहीं है.. ‘मैं’ ज्ञेय      (जानने में आनेवाला )  है और ‘है’ ज्ञाता  (जाननेवाला)  है.. ‘मैं’ एकदेशीय है और उसको जानने वाला ‘है’ सर्वदेशीय है... ‘मैं’ से सम्बन्ध मानें या न मानें, ‘मैं’ की सत्ता नहीं है.. सत्ता ‘है’ की ही है... परिवर्तन ‘मैं’ में होता है, ‘है’ में नहीं... ‘हूँ’ भी वास्तव में ‘है’ का ही अंश है.. ‘मैं’ पन को पकड़ने से ही वह अंश है.. अगर मैं-पन को न पकड़ें तो वह अंश  (‘हूँ’)  नहीं है, अपितु  ‘है’  (सत्ता मात्र है)  ‘मैं’ अहंता और ‘मेरा बाप, मेरा बेटा’ आदि ममता है.....अहंता-ममतासे रहित होते ही मुक्ति है—......
यही ‘ब्राह्मी स्थिति’ है....इस ब्राह्मी स्थितिको प्राप्त होनेपर अर्थात् ‘है’ में स्थिति का अनुभव होने पर शरीर का कोई मालिक नहीं रहता अर्थात् शरीर को मैं—मेरा कहनेवाला कोई नहीं रहता.........मनुष्य है, पशु है, पक्षी है, ईंट है, चूना है, पत्थर है— अनु  है परमाणुहै , सजीव है , निर्जीव है , प्रकाश है , अन्धकार है .. इस प्रकार वस्तुओं में तो फर्क है, पर ‘है’ में कोई फर्क नहीं है... ऐसे ही मैं मनुष्य हूँ,  मैं देवता हूँ,  मैं पशु हूँ,  मैं पक्षी हूँ—इस प्रकार मनुष्य आदि योनियाँ तो बदली हैं, पर स्वयं नहीं बदला है.. अनेक शरीरों में, अनेक अवस्थाओं में चिन्मय सत्ता एक है.... बालक, जवान और वृद्ध—ये तीनों अलग-अलग हैं, पर तीनों अवस्थाओं में सत्ता एक ही  है... कुमारी, विवाहिता और विधवा—ये तीनों अलग-अलग हैं, पर इन तीनोंमे सत्ता एक ही है..... जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति, मूर्च्छा और समाधि—ये पाँचों अवस्थाएं अलग-अलग हैं, पर इन पाँचों में सत्ता एक ही  है... अवस्थाएँ बदलती हैं, पर उनको जाननेवाला नहीं बदलता.. ऐसे ही मूढ़, क्षिप्त, विक्षिप्त, एकाग्र, और निरुद्ध—इन पाँचों वृत्तियों में फर्क पड़ता है, पर इनको जाननेवाले में कोई फर्क नहीं पड़ता....एषा ब्राह्मी स्थितिः पार्थ नैनां प्राप्य विमुह्यति।
स्थित्वास्यामन्तकालेऽपि ब्रह्मनिर्वाणमृच्छति।।...... इस प्रकार भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं ....
‘हे पार्थ ! यह ब्राह्मी स्थिति है... इसको प्राप्त होकर कभी कोई सम्मोहित नहीं होता, इस स्थिति में यदि अन्तकाल में भी स्थित हो जाय तो निर्वाण  (शान्त)  ब्रह्म की प्राप्ति हो जाती है.......’
यदि जाननेवाला भी परिवर्तित हो  जाय तो इनकी गणना कौन करेगा ?  सबके परिवर्तन का ज्ञान होता है, पर स्वयंके परिवर्तन का ज्ञान कभी किसी को नहीं होता...सबका इदं ता से भान होता है, पर अपने स्वरूप का इदं ता से भान कभी किसी को नहीं होता, सबके अभाव का ज्ञान होता है, पर अपने अभाव का ज्ञान कभी किसी को नहीं होता... इसलिए  ‘है’ (सत्तामात्र)  में हमारी स्थित स्वतः है, करनी नहीं है..बल्कि है... भूल यह होती है कि हम ‘संसार है’—इस प्रकार ‘नहीं’ में ‘है’ का आरोप कर लेते हैं.. ‘नहीं’ में ‘है’ का आरोप करने से ही ‘नहीं’ (संसार) की सत्ता दीखती है, और ‘है’ की तरफ दृष्टि नहीं जाती.. वास्तव में ‘है में संसार’—इस प्रकार ‘नहीं’ में ‘है’ का अनुभव करना चाहिये,.... ‘नहीं’ में ‘है’  का अनुभव करने से ‘नहीं’ नहीं रह जाएगा  और 
 रह जाएगा केवल है``..  और इसी ``है`` को पर्ब्रह्म्पर्मात्मा कहते हैं ... नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः।.........असत् की सत्ता विद्यमान नहीं है, अर्थात् असत्का अभाव ही विद्यमान है, और इसी प्रकार सत् का अभाव विद्यमान नहीं है, अर्थात् सत् का भाव ही विद्यमान है...’
एक ही देश, काल, वस्तु, व्यक्ति, अवस्था, परिस्थिति आदि में अपनी जो  सत्ता दीखती है, वह अहम्  (व्यक्तित्व)  को लेकर ही दीखती है.. जबतक अहम रहता है, तभी तक मनुष्य अपने को एक देश, काल आदि में देखता है... अहम् के मिटने पर एक देश, काल आदि में परिच्छिन सत्ता नहीं रहती, बल्कि  अपरिच्छिन्न सत्तामात्र रहती है...

वास्तव में अहम है नहीं, केवल उसकी मान्यता है.... सांसारिक पदार्थों की जैसी सत्ता प्रतीत होती है, वैसी सत्ता भी अहम् की नहीं है... सांसारिक पदार्थ तो उत्पत्ति-विनाशवाले हैं, पर अहम् उत्पत्ति-विनाशवाला भी नहीं है... इसलिये तत्त्वबोध होने पर शरीरादि पदार्थ तो रहते हैं, पर अहम् मिट जाता है...
अतः तत्त्वबोध होने पर ज्ञानी नहीं रहता, अपितु  ज्ञानमात्र रह्जाता  है.......इसलिये आजतक कोई ज्ञानी हुआ नहीं, ज्ञानी है नहीं, ज्ञानी होगा भी नहीं और ज्ञानी होना सम्भव ही नहीं... अहम् ज्ञानी में होता है, ज्ञान में नहीं...... अतः ज्ञानी नहीं है,   ज्ञानमात्र है,  सत्तामात्र है..... उस ज्ञानका कोई ज्ञाता नहीं है, कोई धर्मी नहीं है, मालिक नहीं है.... कारण कि वह ज्ञान स्वयंप्रकाश है, अतः स्वयं से ही स्वयं का ज्ञान होता है... और यह प्रक्रिया ब्रहमांड के कण - कण में होती है ,  .. अज्ञान का मिट जाने से ही परमात्मा से मिलन होता है , और इसी अवस्था को तत्त्व का तत्त्व में विलय हो जाना , सत्य कहीं से आता नहीं है , असत्य का नाश हो जाता है , 
 वास्तव में ज्ञान होता नहीं है, बल्कि  अज्ञान मिटता है.. अज्ञान मिटाने को ही तत्त्वज्ञान कहते  हैं... ... 
और यही तत्त्व ज्ञान श्री कृष्ण जी ने अर्जुन और उद्धव को प्रदान किया था.... ॐ पर-ब्रह्मपर्मात्मने नमः ......




 









Wednesday, December 30, 2020

"हनुमान जी की प्रतिज्ञा


´´र´´ कार का अनुसंधान करके तो देख। पूर्वकृत कर्मों का नाश न कर दूं तो कहना।।
राम नाम को अपने ध्यान में बसाकर तो देख। तुझे मूल्यावान न बना दूं तो कहना।।
´´ अ´´ कार का अनुसंधान करके तो देख। अन्त:करण का अन्धकार न मिटा दूं तो कहना।।
राम नाम का मनन करके तो देख। ज्ञान के मोती तूझ में न भर दूं तो कहना।।
´´म´´ कार का अनुुसंधान करके तो देख। अमृतानन्द की वर्षा न कर दूं तो कहना।।
राम नाम को सहारा बना कर देख। तुम्हें सबकी गुलामी से न छुड़ां दूं तो कहना।।
´´र´´ ´अ´ ´म´ को मिलाकर ´राम´ लिख। जीवन मरण से मुक्त न करा दूं तो कहना।।
रामनामानुराग में आँसू बहा कर तो देख। तेरे जीवन में आनन्द की नदियां न बहा दूं तो कहना।।
राम नाम लिखना तो सिखो। कहां से कहां न पंहुचा दूं तो कहना।।
राम नाम का प्रचारक बन के तो देख। तुझे किमती न बना दूं तो कहना।।
जप मार्ग पर पैर रख कर तो देख। तेरे लिये सब मार्ग न खोल दूं तो कहना।।
भक्तिमयी राहों पर चलकर तो देख। तुझे शान्ति दूत न बना दूं तो कहना।।
राम नाम के लिये खर्च करके तो देख। कुबेर के भण्डार न खोल दूं तो कहना।।
राम नाम पर खुद को न्यौछावर करके तो देख। पूरा संसार न्यौछावर न कर दूं तो कहना।।
राम नाम सुन के सुना के तो देख। कृपा और कृपा न बरसा दूं तो कहना।।
´´राम´´ नाम का लिखित जप करके तो देख। माया से मुक्त न करा दूं तो कहना।।
राम नाम की तरफ हाथ बढ़ाकर तो देख। दौड़ कर गले न लगा लू तो कहना।।
राम नाम का तू बन के तो देख। हर एक को तेरा न बना दूं तो कहना।।

Saturday, December 26, 2020

हिन्दुत्त्व का पतन का कारण

क्या हम हिन्दू ही हिंदुस्तान को इस्लामिक देश बनाना चाहते हैं? 

क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर बहुत से पोस्ट पढ़कर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। 

मैं हिन्दू धर्म के अनुयायियों एवं धमर्गुरुओ और धर्म के तथाकथित ठेकेदारों से यह प्रश्न करना चाहता हूँ।

विश्व में ईसाइयो के 80 देश और मुस्लिमों के 56 देश हैं,लेकिन सबसे पुरानी सनातन सभ्यता वाले हिंदुओं का देश क्या सिर्फ एक धर्मनिरपेक्ष राज्य बन कर नही रह गया है? 

क्या हिंदू अपने हित की बात कहे तो वो सांप्रदायिक और अगर कोई मुस्लिम तुष्टिकरण करे तो वो धर्मनिरपेक्ष हैं ?

क्या यह धर्मनिरपेक्षता का मात्र दिखावा ही नही है, कि एक खास धर्म का वोटबैंक हासिल करने के लिये देश की सबसे पुरानी पार्टी खुलेआम निकल पड़ी है, राजनीति के बाजार में, लेकिन हिंदू हितों की बात करने वाला कोई भी नहीं है हमारे देश में?

मेरा अपना मनना है अब भी जो हिंदू इस घमण्ड में जी रहे हैं कि प्राचीन काल से सनातन धर्म है, और इसे कोई मिटा नहीं सकता, तो इस गलतफहमी से जितना जल्दी हो सके निकल जायें, क्योंकि वोटबैंक के लिये सभी राजनीतिक दलों ने हिंदुओं का ही सदैव शोषण किया है, और अभी भी कर रहे हैं।

ऐसी परिस्थिति में क्या हम हिंदुओं को भी एक जुट होकर एक झंडे के नीचे आ जाना चाहिये?

हमें मिलकर इसी मुद्दे को राजनीतिक दलों के समक्ष में उठाना होगा कि भारत हिंदू राष्ट्र कब बनेगा? 

तभी राजनीतिक दलों को इस दिशा में सोचने पर मजबूर कर सकेंगे। 
हम हिंदुओं को भी जाति पाति का भेद मिटाकर एक हिन्दू वोट बैंक बनना होगा तभी हम अपनी मांग पूरी करवा सकेंगे। 
NOTA दबाकर या मोदी का विरोध करके तो कभी हिन्दू सशक्त हो सकते होते तो कब के हो गए होते। 

क्योंकि जैसी भी हो लेकिन वर्तमान परिदृश्य में भाजपा ही एक मात्र पार्टी है, जो हिंदुओं का अस्तित्व बचा पायेगी ऐसा दिखता है,और मोदी जी ही वो प्रधानमंत्री हैं जो हिंदू विरोधी ताकतों से निपट पाने में सक्षम प्रतीत होते हैं। 

यदि आपको मेरे बातों पर विश्वास नहीं होता कि हिंदु किस तरह पूरे संसार और देश में घट रहे हैं तो जरा इन आंकड़ों पर नज़र डालिये या इंटरनेट पर देख लीजिए।

पाकिस्तान-3 % हिंदू।
बांग्लादेश -8 % हिंदू।
अफगानिस्तान से हिंदु मिट गये।
काबुल जिसे श्रीराम के पुत्र कुश ने बसाया था वहां एक भी मंदिर नहीं, गांधार जहां की रानी गंधारी थीं, उसका नाम अब कंधार है और वहां एक भी हिंदू नहीं पाया जाता है।

कम्बोडिया जहां राजा सूर्यदेव बर्मन ने दुनिया का सबसे बड़ा अंकोरवाट मंदिर बनवाया वहां एक भी हिंदू का अवषेष भी नहीं बचा है।

बालीद्वीप में 20 - 25 साल पहले 90% हिंदू थे लेकिन आज सिर्फ 20 % बचे हैं।

कश्मीर घाटी में 20 साल पहले 50% हिंदू थे लेकिन आज नाम मात्र हिंदू वहां बचे हैं।

केरल में 10 साल पहले हिंदुओं की आबादी 60% थी लेकिन वहां अब मात्र 10 % हिंदू बचे हैं।

नॉर्थ इस्ट जैसे सिक्किम,नागालैंड,आसाम और पश्चिम बंगाल का हाल आपमें से किसी से छिपा नहीं है। 

यदि हम हिंदुओं को यदि अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी हिन्दू ही बने रहना देखना है, तो हम एकजुट होना ही होगा अन्यथा भविष्य में हिंदू शब्द मात्र पुस्तकों में ही पाए जा सकेंगे, कि हिन्दू नाम की प्रजाति भी कभी इस देश में थी।

यह मेरी अपनी विचारधारा है, यदि आप लोगों के मस्तिष्क में हिंदुओं की सुरक्षा और अखंडता का और भी कोई उत्तम विकल्प हो तो कृपया अपने विचारों को प्रस्तुत करने की कृपा करें। धन्यवाद।

Monday, December 21, 2020

आज का युवा और धर्म

धार्मिक स्थलों और सोशल साइटों पर युवा वर्ग की लगातार बढ़ती भीड़ एवं धर्मं एवं राष्ट्रीयता की भावनाओं का आदान-प्रदान इस बात का प्रतक्ष्य प्रमाण है कि उनमें धर्मं एवं राष्ट्र के प्रति आस्था बढ़ रही है, लेकिन वे पाखण्ड के या झूठे वादों के झांसे में नहीं आना चाहते हैं और यह देखकर बहुत अच्छा लगता है की आज का युवा राष्ट्र एवं धर्मं के प्रति अपने नैतिक कर्तव्व्यों को समझने की शुरुआत कर चुका है बस आवश्यकता है की इसे अनवरत जारी रक्खे। आज का युवा यह चाहता है की आप उन्हें जींस छोड़कर धोती पहनने को मत कहिए और यह सही भी है , मैं स्वयं भी किसी को धोती या टोपी नहीं पहनाना चाहता हूँ और नहीं मै किसी को मंदिर जाके या घर में बैठ पूजा-अर्चना या जप-तप करने को कह रहा हूँ।
हाँ बस अपने राष्ट्र के युवा वर्ग को अपने इस लेख के माध्यम से सिर्फ इतना सन्देश प्रेषित करना चाहता हूँ की धर्मो की उत्पत्ति के पूर्व हमारे पूर्वजो ने जीवन की अत्यंत गहराईयों में जाकर कुछ नियम बनाये थे,जो की एक नित्यकर्म हुआ करता था और यही नित्यकर्म आगे चल कर धर्म बन गया।और इसी धर्म को हमारे तक पहुँचते पहुँचते बहुत सारे टुकडो में बाँट दिया गया,जिससे मूलभूत धर्मं और उसके आदर्शों का स्वरुप ही बदल गया. 
धर्म में आसक्ति/आस्था/विश्वास तो आज के आधुनिक दिखावे वाले युवा वर्ग को भी है। सब अकले-अकले भगवान का नाम जपते हैं ,सब एक दूसरे को यह दिखाते हैं कि "मुझे इस सब में कोई दिल्चस्पी नहीं है"। अब यदि मैं अपनी बात कहूं तो मुझे व्यक्तिगत रूप से धर्म में काफ़ी आस्था है। क्योंकि मेरा मानना है की धर्म, केवल धर्म नहीं, अपितु एक जीवन पद्धति है। यूं देखा जाय तो सृष्टि के हर तत्व का एक धर्म होता है। जैसे आग का धर्म है जलना, उसी प्रकार मनुष्य का धर्म है मानवता । 
मनुष्य को ईश्वर ने इतना बुद्धिमान तो बनाया है कि उसे बिना तर्क के किसी बात को नहीं मानना चाहिए। किन्तु फिर भी बहुत से व्यक्ति आसानी से गलत बातों को स्वीकार लेते हैं ।और कुछ मनुष्यों को आप कितना ही तर्क दे लें वो फिर भी अपनी बात मनवाने के लिए कुतर्कों का सहारा लेकर हमेशा व्याकुल रहते है। वास्तव में मानव बुद्धि बड़ी ही जटिल है, और वो वही मानना चाहती है, जैसे उसको संस्कार मिले हैं। यधपि वह चाहे सही हो या गलत, और कुछ बुद्धिमान लोग ही उन गलत संस्कारों को ज्ञान से नापते-तौलते हैं। अन्यथा बाकी मनुष्य तो सब भेड़-बकरियों कि तरह ही व्यवहार करते हैं। बुद्धिमान व्यक्ति को ऐसे लोगों के छल भरे कुतर्कों को समझना चाहिए। धर्मं मनुष्य को मनुष्यत्व के मूल भूत सिद्धांत जैसे की ब्रहमचर्य, ईश्वर ध्यान, समाधी, सज्जनों से प्यार, न्याय, दुष्टों को दंड, सभी जीवधारियों पर दया भाव आदि अनेक जीवन के सिद्धांतों के साथ-साथ, विज्ञान, गणित और जगत रहस्यों को समझाता या सिखाता है।परंतु मुझे तब बहुत दुख: होता है, जब धर्म के नाम पर ऊंच-नीच, छूत-अछूत, और पाखंड जैसी कुरीतियों से सामना होता है।